श्रावण मास: कांवड़ यात्रा को लेकर परिवहन मंत्री सख्त, सुरक्षित बस संचालन और अतिरिक्त सेवाओं के निर्देश

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

  • हरिद्वार समेत प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलेंगी, बस स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं होंगी दुरुस्त

सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को बड़ा झटका! 25 हजार अनुदेशकों को मिलेगा ₹17,000 मानदेय, समीक्षा याचिका खारिज

लखनऊ। श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग को विशेष तैयारियों के निर्देश दिए हैं। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा और 11 अगस्त को पड़ने वाली श्रावण शिवरात्रि के मद्देनजर निगम बसों के सुरक्षित संचालन, अतिरिक्त बसों की व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश जारी किए हैं।

रायबरेली बार एसोसिएशन चुनाव: शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ मतदान, अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी

मंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान आगरा, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, गोरखपुर और वाराणसी क्षेत्र के मार्ग सबसे अधिक प्रभावित रहेंगे। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों में पर्याप्त बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

हरिद्वार, अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी मार्गों पर बढ़ेगी बसों की संख्या

सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री-एग्जिट बंद, अगले आदेश तक रहेगी पाबंदी

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि यात्रा के शुरुआती दिनों में हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है। इसे देखते हुए हरिद्वार मार्ग पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख धार्मिक मार्गों पर भी आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

बस स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की रहेगी विशेष व्यवस्था

बठिंडा में 19 जुलाई को सभी पोलिंग स्टेशनों पर लगेंगे SIR स्पेशल कैंप

मंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी बस स्टेशनों पर यात्रियों के लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पूछताछ कक्ष, उद्घोषणा प्रणाली तथा खान-पान के स्टॉल सुचारु रूप से संचालित किए जाएं। अधिकारियों को इन व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सहपाठी पर आरोप

चालकों का होगा ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट, गति सीमा का सख्ती से पालन

कांवड़ यात्रा को लेकर DGP राजीव कृष्ण सख्त, ‘जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट’ का दिया लक्ष्य

सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान बसों की गति निर्धारित सीमा के भीतर रखी जाए। सभी चालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। साथ ही सभी अधिकारी और कर्मचारी श्रद्धालुओं के प्रति सहयोगात्मक और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा, शीर्ष नेतृत्व ने एकजुटता का दिया संदेश

24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम, रूट डायवर्जन की रहेगी निगरानी

https://www.facebook.com/share/v/1NtXo96Nof/

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्रीय मुख्यालय पर 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जो पूरी कांवड़ यात्रा अवधि तक सक्रिय रहेगा। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी रूट डायवर्जन प्लान का पालन करते हुए बसों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा। सभी क्षेत्रीय अधिकारियों के बीच व्हाट्सऐप समूह और दूरभाष के माध्यम से लगातार समन्वय बनाए रखा जाएगा।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले

परिवहन निगम ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों का पूर्ण पालन कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और आम यात्रियों दोनों की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।

Our Visitor

1 2 4 5 4 7
Total Users : 124547
Total views : 156943