- यात्रियों की एंट्री-एग्जिट पर रोक, तीन स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज सुविधा जारी।
- सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर डीएमआरसी का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेंगी पाबंदियां।
- राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, यात्रा से पहले रूट प्लान करने की डीएमआरसी की अपील।
न्यूज डेस्क
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है। डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद कर दी है। हालांकि, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।
डीएमआरसी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपने रूट की योजना बना लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी:
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंबा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
स्थानांतरण के बाद भी अटकी रवानगी! वाराणसी पुलिस में आदेशों के पालन पर उठे सवाल
डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जबकि इन स्टेशनों से बाहर निकलने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। यात्रियों को समय-समय पर डीएमआरसी द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
नेशन स्टेशन न्यूज़ से जुड़ने के लिए व्हाट्सएप करें 8318620256


