प्रयागराज: मंत्री नंदी के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद, अखिलेश-मुलायम पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट का मामला गरमाया

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • मंत्री नंदी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा सोशल मीडिया पोस्ट विवाद, अखिलेश-मुलायम पर कथित आपत्तिजनक सामग्री को लेकर परिवाद
  • मंत्री नंदी के खिलाफ MP-MLA कोर्ट में परिवाद, अखिलेश-मुलायम पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप

न्यूज़ डेस्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। समाजवादी पार्टी के नेता संदीप यादव ने मंत्री और कुछ अन्य फेसबुक अकाउंट धारकों के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि मंत्री के सोशल मीडिया प्रोफाइल से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और दिवंगत सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लेकर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई।

स्थानांतरण के बाद भी अटकी रवानगी! वाराणसी पुलिस में आदेशों के पालन पर उठे सवाल

सपा नेता की ओर से दाखिल परिवाद में इन पोस्ट को लेकर मानहानि और सामाजिक वैमनस्य फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने अदालत से मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है।

परिवाद में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ आईटी एक्ट के प्रावधानों का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता की ओर से अदालत से मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के खिलाफ वारंट जारी किए जाने की मांग किए जाने की बात सामने आई है।

लोक कल्याण मार्ग पर राहुल गांधी हिरासत में: विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

मामले ने सियासी हलकों में भी हलचल तेज कर दी है। समाजवादी पार्टी की ओर से इसे सोशल मीडिया के जरिए राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक प्रचार से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, अब सबकी नजर एमपी-एमएलए कोर्ट की आगामी सुनवाई और इस परिवाद पर अदालत के रुख पर टिकी है।

हालांकि, परिवाद में लगाए गए आरोपों की न्यायिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में अदालत के समक्ष सुनवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नेशन स्टेशन न्यूज़ के प्रदेश ,जनपद,तहसील,ब्लॉक संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें 8318620256

Our Visitor

1 1 3 1 3 2
Total Users : 113132
Total views : 141056