कांवड़ यात्रा को लेकर DGP राजीव कृष्ण सख्त, ‘जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट’ का दिया लक्ष्य

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी फील्ड अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा, त्योहारों और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले

डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा का संचालन “जीरो इंसिडेंट और जीरो एक्सीडेंट” के लक्ष्य के साथ कराया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

दयानंद पीजी कॉलेज में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का आयोजन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला बल

बैठक में डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने, भ्रामक पोस्ट साझा करने या भड़काऊ बयानबाज़ी करने वाले तत्वों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे प्रदेश में शांति एवं सौहार्द बना रहे।

https://x.com/i/status/2076629848794292657

इसके साथ ही सभी जिलों के अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए।

Our Visitor

1 1 3 1 4 2
Total Users : 113142
Total views : 141077