उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले

Picture of nationstationnews

nationstationnews

ट्रांसफर लिस्ट फाइल फोटो
Transfer list file photo

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

https://whatsapp.com/channel/0029Va7KAnQGufJ3nPTdjp03/1035

प्रमुख तबादलों में साकेत मोहन को चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। वहीं नीति शर्मा को महानिरीक्षक निबंधन से महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

https://whatsapp.com/channel/0029Va7KAnQGufJ3nPTdjp03/1030

बी. बृजेश कुमार को मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन नियुक्त किया गया है। मनीष कुमार सिंह-1 को संस्कृति विभाग में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। रिचा केशरवानी को विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग बनाया गया है।

https://whatsapp.com/channel/0029Va7KAnQGufJ3nPTdjp03/1029

इसके अलावा संदीप पाण्डेय को प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, परसिद्ध छटाना को अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर, राकेश कुमार पटेल को मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ तथा जय प्रकाश को विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग नियुक्त किया गया है।

https://www.facebook.com/share/v/1bNSWpeVXS/

अन्य प्रमुख नियुक्तियों में अजीत राज को नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम, आलोक कुमार को मुख्य विकास अधिकारी, बलिया, अजय कुमार गौतम को अपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद, संजय कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, इटावा तथा डॉ. वंदना शर्मा को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

https://whatsapp.com/channel/0029Va7KAnQGufJ3nPTdjp03/1024

प्रदेश सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और बेहतर सुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

Our Visitor

1 1 3 1 4 2
Total Users : 113142
Total views : 141077