- कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाई खुशी, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर जताया भरोसा
नेशन स्टेशन न्यूज़
बेगूसराय, बिहार से अभिजीत झा की रिपोर्ट।
बेगूसराय। दरभंगा स्नातक एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशियों की जीत के बाद बेगूसराय में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। विजयी प्रत्याशियों अनिल कुमार झा और डॉ. संजीव कुमार की जीत पर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला राजद एवं महानगर राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की इस जीत को समाजवाद और सामाजिक न्याय की विचारधारा की जीत बताया। कार्यकर्ताओं ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और युवा नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
धरतीपुत्र मोहित यादव ने कहा कि मतदाताओं ने एक बार फिर समाजवाद, सामाजिक न्याय और आर्थिक न्याय की विचारधारा पर भरोसा जताया है। यह जीत सामाजिक न्याय की धारा को और मजबूत करने वाली है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय के विचारों और तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में मतदाताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपना विश्वास प्रदर्शित किया है।
उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए मतदाताओं के प्रति आभार जताया। मोहित यादव ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाए जाने से संगठन में विशेष उत्साह है। यह जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष, मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है
।जीत की खुशी में महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व मुखिया अशोक सिंह, राजद नेता कामदेव यादव, प्रोफेसर ब्रजनंदन यादव, मोहम्मद जाहिद अफसर, बूटन साह, त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू, रामानंद प्रसाद कवि, सुधीर कुमार सिंह, हरे राम महतो, मनोज यादव, रीना जसवाल, सुमन पासवान, मोहम्मद मासूम खान, जियाउर रहमान, कैलाश यादव, गंगा राम महतो, नित्यानंद यादव, शिवकुमार यादव, प्रभु यादव, जयकांत यादव, दीपक आजाद, गुड्डू खलीफा, सहजानंद यादव, अर्जुन यादव, मोहम्मद अफरोज, सावित्री कुशवाहा, ब्यूटी सिंह, अनुराग सिंह, बैजू पासवान, सुनील यादव, रणधीर वर्मा, अब्दुल जब्बार, सतीश कुशवाहा, प्रेमलता यादव, बीणा झा, संजय सुमन, शशि कुशवाहा, अरविंद यादव, महावीर यादव, राम उदित यादव, नीतीश कुमार, अधिवक्ता अमित यादव, संतोष यादव, विकास पासवान, सुरेंद्र पासवान, अरुण यादव, सरस्वती चंद्र ठाकुर, प्रभु चंद्रवंशी, सुबोध कुमार चंद्रवंशी, शंभू महतो, राजदीप कुमार उर्फ मुकुल सरदार, मोहम्मद तबरेज आलम, सिकंदर अली, मदन चौधरी, विजय सिंह कुशवाहा, रजनीश यादव, चेतन वर्मा, राजेश रजक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक न्याय, समाजवाद और आर्थिक समानता की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।



