राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अद्विक पटेल ने हासिल किया शीर्ष स्थान, राइजिंग चाइल्ड स्कूल का बढ़ाया गौरव

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • ब्रेन ओ ब्रेन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अद्विक पटेल ने हासिल किया शीर्ष स्थान, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से हुए सम्मानित
  •  राइजिंग चाइल्ड स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण पदक, प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

चित्रांश श्रीवास्तव जिला संवाददाता 

रायबरेली। शहर के प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल के छात्र अद्विक पटेल ने ब्रेन ओ ब्रेन की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल कर विद्यालय के साथ-साथ रायबरेली का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

अद्विक पटेल को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

ब्रेन ओ ब्रेन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यालय परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें अद्विक पटेल को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर ब्रेन ओ ब्रेन संस्थान की ओर से ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रेन ओ ब्रेन बच्चों की मानसिक क्षमता, एकाग्रता, स्मरण शक्ति, तार्किक सोच और गणना कौशल को विकसित करने की दिशा में कार्य करता है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की तेजी से गणना करने, कम समय में सही उत्तर देने और दबाव की स्थिति में भी एकाग्रता बनाए रखने की क्षमता का आकलन किया जाता है।

इस अवसर पर विशेष सहयोग के लिए शिक्षिका ज़ेबा खान को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और समस्याओं का समाधान खोजने की योग्यता विकसित करती हैं।

कार्यक्रम का संचालन हरप्रीत कौर ने किया। इस अवसर पर ब्रेन ओ ब्रेन संस्थान की समन्वयक प्रियंका श्रीवास्तव, अमित कुमार, विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रविंद्रनाथ हरि, सावन गुप्ता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

[wps_visitor_counter]