महर्षि वाल्मीकि जयंती पर फ़ैज़ान ख़ान ने किया शोभायात्रा का स्वागत, भाईचारे और समानता का दिया संदेश

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

रामपुर से शाहबाज़ ख़ान की रिपोर्ट।

रामपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के रामपुर नगर अध्यक्ष फ़ैज़ान ख़ान ने अपनी पूरी टीम के साथ वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी को नमन करते हुए उनके आदर्शों और शिक्षाओं को याद किया।

फ़ैज़ान ख़ान ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन ज्ञान, सदाचार और मानवता का प्रतीक है। उनके विचार समाज में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर ही एक बेहतर और समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है।

महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने की अपील

नगर अध्यक्ष फ़ैज़ान ख़ान ने सभी लोगों से अपील की कि वे महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज में एकता, समानता और आपसी सम्मान की भावना को बढ़ावा दें। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महर्षि वाल्मीकि जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

पूरी टीम रही मौजूद

इस दौरान नगर सचिव आलम ख़ान, उपाध्यक्ष मोहम्मद शादाब कादिरी, विधानसभा महासचिव अनवर ख़ान, शयान यूनुस ख़ान (युवा नेता), आज़म ख़ान एवं अरहान ख़ान (कार्यकारी सदस्य) सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

[wps_visitor_counter]