बठिंडा में 19 जुलाई को सभी पोलिंग स्टेशनों पर लगेंगे SIR स्पेशल कैंप

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक जमा होंगे एन्यूमरेशन फॉर्म, BLO रहेंगे मौजूद

सुरेश रहेजा, संवाददाता 
बठिंडा, 18 जुलाई। स्पेशल इन-डेप्थ रिवीजन (SIR)-2026 के तहत जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई (रविवार) को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी राजेश धीमान ने दी।

कर्नाटक के परिवहन मंत्री का ‘सीक्रेट निरीक्षण’, बस कंडक्टर ने पहचान न पाने पर उतारा; बाद में चालक-कंडक्टर निलंबित

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशानुसार जिले की बठिंडा अर्बन, बठिंडा रूरल, रामपुरा, तलवंडी, मौर तथा अन्य विधानसभा क्षेत्रों के सभी पोलिंग बूथों पर सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) उपस्थित रहेंगे।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि कैंप के दौरान पात्र मतदाता अपने एन्यूमरेशन फॉर्म संबंधित BLO को जमा कर सकेंगे। साथ ही, पहले से प्राप्त फॉर्मों का डिजिटाइजेशन भी BLO द्वारा निर्धारित ऐप के माध्यम से तेजी से पूरा किया जाएगा।

पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सहपाठी पर आरोप

उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, वहां रिकॉर्ड की त्रुटियों को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं जिन बूथों पर डिजिटाइजेशन लंबित है, वहां प्राप्त फॉर्मों को तत्काल डिजिटल किया जाएगा तथा शेष पात्र मतदाताओं से फॉर्म भी प्राप्त किए जाएंगे।
राजेश धीमान ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे 19 जुलाई को अपने नजदीकी पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर एन्यूमरेशन फॉर्म अवश्य जमा करें और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

https://youtu.be/onZvfy6D5rk?si=xXkLUXqywOs0GRChउन्होंने सभी राजनीतिक दलों एवं बूथ लेवल एजेंटों (BLA) से भी अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को विशेष कैंप में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

कांवड़ यात्रा को लेकर DGP राजीव कृष्ण सख्त, ‘जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट’ का दिया लक्ष्य

Our Visitor

1 1 3 1 4 2
Total Users : 113142
Total views : 141077