पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत स्थित मेडिकल कॉलेज में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन रूम में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों में दहशत फैल गई।
कांवड़ यात्रा को लेकर DGP राजीव कृष्ण सख्त, ‘जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट’ का दिया लक्ष्य
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या का आरोप छात्रा के सहपाठी सागर पर है। बताया जा रहा है कि आरोपी बैग में चाकू लेकर कॉलेज पहुंचा था और उसने सीटी स्कैन रूम में छात्रा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कशिश पटेल को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंच गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक स्तर पर घटना के पीछे प्रेम संबंध (अफेयर) को लेकर विवाद की चर्चा सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।





Total Users : 113132
Total views : 141056