- गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और जितेंद्र सिंह ने की मुलाकात
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जताया समर्थन, पार्टी ने दिखाई एकजुटता
न्यूज़ डेस्क
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनसे मुलाकात कर समर्थन और एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की।
धर्मेंद्र प्रधान, जो ओडिशा के संबलपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनसे मिलने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता उनके आवास पहुंचे। मुलाकातों को पार्टी के भीतर समर्थन और समन्वय के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर धर्मेंद्र प्रधान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। पार्टी के नेताओं की लगातार हो रही मुलाकातों और सार्वजनिक समर्थन से यह स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया गया कि भाजपा नेतृत्व इस पूरे घटनाक्रम में धर्मेंद्र प्रधान के साथ मजबूती से खड़ा है।
हालांकि, नेताओं की इन मुलाकातों के बाद आधिकारिक रूप से किसी बैठक के एजेंडे या चर्चा के विषय का विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है। राजनीतिक हलकों में इन बैठकों को मौजूदा परिस्थितियों के बीच पार्टी की रणनीति और एकजुटता के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।





Total Users : 124541
Total views : 156930