किसानों से किए वादे को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना, बोले—किसानों को रोजाना 8 से 10 घंटे कटौती का सामना
सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा
बठिंडा, 14 सितंबर। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली आपूर्ति देने का वादा आखिर कहां पूरा हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी हकीकत मुख्यमंत्री के सार्वजनिक मंचों से किए गए दावों से अलग है।
हिंदी दिवस पर तहसील मिलक में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता गोष्ठी आयोजित
बठिंडा पहुंचे सुखबीर बादल ने कहा कि किसान रोजाना 8 से 10 घंटे की बिजली कटौती से परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि उद्योगों को भी 6 से 8 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है, जिससे औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
*बिजली खरीद की व्यवस्था में सरकार विफल : बादल*
अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को अधिकारियों के तबादले जैसे कदम उठाने के बजाय बिजली खरीद की पर्याप्त व्यवस्था करने में अपनी विफलता स्वीकार करनी चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि मौजूदा समय में पंजाब में करीब 8,000 से 9,000 मेगावाट बिजली की कमी है, जिसे आम आदमी पार्टी सरकार पूरा करने में असमर्थ है।
उन्होंने कहा कि यदि पहले से बिजली खरीद समझौते (पीपीए) किए गए होते, जैसा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कार्यकाल में किया गया था, तो मौजूदा संकट से बचा जा सकता था।
प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा
*कांग्रेस और आप सरकार पर भी साधा निशाना*
सुखबीर बादल ने कांग्रेस और मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाब के बिजली क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अकाली दल सरकार के दौरान नए थर्मल और सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर पंजाब को अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया गया था।
उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस और आप सरकारें राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता में एक मेगावाट भी नहीं जोड़ सकीं, जिसके कारण पंजाब आज बिजली संकट का सामना कर रहा है।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 14 अफसरों की नई तैनाती, कई जिलों के CDO बदले
*2027 में सत्ता में आने पर बिजली उत्पादन बढ़ाने का दावा*
आगामी विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल को समर्थन देने की अपील करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि यदि उनकी पार्टी 2027 में सत्ता में आती है तो पंजाब की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए दोबारा कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने 2007 के बाद अकाली दल सरकार द्वारा किए गए बिजली क्षेत्र के कार्यों का हवाला दिया।
रामपुर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, 18 मुकदमों वाला बदमाश गोली लगने से घायल
इस अवसर पर बठिंडा जिला परिषद के नवनियुक्त चेयरमैन स्वर्ण सिंह पूहली और वाइस चेयरमैन जसकरण कौर बल्लूआणा ने पदभार संभाला। सुखबीर बादल ने दोनों को बधाई एवं सम्मानित किया। कार्यक्रम में अकाली दल के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका भी मौजूद रहे।



