रायबरेली: चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • भदोखर और सलोन थाना क्षेत्रों से चोरी की थीं बाइक, पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

चित्रांश श्रीवास्तव जिला संवाददाता 

रायबरेली, उत्तर प्रदेश।

रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ पंजाब के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परमिन्दर सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने भदोखर और सलोन थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को आउटर रिंग रोड स्थित भदोखर पुल माइनर के पास से गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले स्प्लेंडर प्लस और उसके बाद सीटी-100 मोटरसाइकिल चोरी की थी। दोनों मोटरसाइकिलों का पेट्रोल खत्म होने के बाद आरोपी उन्हें धक्का देकर ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

नेशन स्टेशन न्यूज़ | रायबरेली, उत्तर प्रदेश

[wps_visitor_counter]