रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता।
रामपुर। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैफनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सैफनी पुलिस, एएनटीएफ यूनिट बरेली और एएनटीएफ सब यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन सक्रिय अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवधेश कुमार शर्मा, नवीन कुमार और विपिन कुमार के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 20.497 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, एक स्कॉर्पियो एन गाड़ी और 6,220 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
Author: nationstationnews
Views: 27



