नेशन स्टेशन न्यूज़ | उत्तर प्रदेश, रायबरेली
रायबरेली में दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली नगर पुलिस ने बिना लाइसेंस आतिशबाजी बेचने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 86.5 किलोग्राम अवैध पटाखे और आतिशबाजी सामग्री बरामद की है।
दो स्थानों पर हुई छापेमारी, 86.5 किलो पटाखे बरामद
पुलिस के मुताबिक, इकबाल होटल के पास ताज होटल गली में छापेमारी के दौरान नौसाद अख्तर और मोहम्मद जरीर के कब्जे से 44.5 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए। वहीं, चकभीकखपुर में कार्रवाई करते हुए अमन के पास से 42 किलोग्राम आतिशबाजी सामग्री बरामद हुई।
एसपी के निर्देशन में कार्रवाई, विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा
एसपी रवि कुमार के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध पटाखा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
दीपावली के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई को सुरक्षा व्यवस्था और संभावित हादसों की रोकथाम से जोड़कर देखा जा रहा है।



