रायबरेली: ई-रिक्शा की 3 बैटरी और चार्जर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • दीवार फांदकर घर में घुसा था चोर, निरालानगर में 23 अक्टूबर की रात हुई थी वारदात; पुलिस ने भेजा जेल

चित्रांश श्रीवास्तव जिला संवाददाता

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ई-रिक्शा की बैटरी चोरी के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर घर की दीवार फांदकर ई-रिक्शा की तीन बैटरी और चार्जर चोरी करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर की रात निरालानगर इलाके में चोरी की यह वारदात हुई थी। मामले में राहुल अवस्थी की तहरीर पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम जुटी हुई थी। इसी दौरान खपरमलंग गांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद हनीफ उर्फ मोनू निवासी नयापुरवा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

नेशन स्टेशन न्यूज़ | रायबरेली, उत्तर प्रदेश

 

[wps_visitor_counter]