प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा
Author picture

दो घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा

संवाददाता : मोहम्मद इसरार
फर्रुखाबाद।

शमसाबाद थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक कथित रूप से अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचा। मुलाकात नहीं होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फ़ैज़ान ख़ान ने थामा आज़ाद समाज पार्टी का दामन

*सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस*

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टावर पर चढ़े युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे तक पुलिस और युवक के बीच बातचीत चलती रही।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 14 अफसरों की नई तैनाती, कई जिलों के CDO बदले

*मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा*

पुलिस की लगातार समझाइश और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित मोबाइल टावर से नीचे उतार लिया गया। युवक के नीचे आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे।

*नाबालिग से मिलने के आरोपों की जांच*

रामपुर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, 18 मुकदमों वाला बदमाश गोली लगने से घायल

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। युवक के नाबालिग युवती से मिलने पहुंचने के आरोपों के साथ-साथ टावर पर चढ़ने के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

नोट: नाबालिग की पहचान से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Author:

[wps_visitor_counter]