चंद्रशेखर आज़ाद से मुलाकात के बाद 12 सितंबर को जिला अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
रामपुर। घेर हसन खान, पक्का पुल निवासी फ़ैज़ान ख़ान पुत्र इकबाल ख़ान ने आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले उन्होंने नगीना गेस्ट हाउस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बहुजन समाज के प्रमुख नेता चंद्रशेखर आज़ाद से मुलाकात की।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 14 अफसरों की नई तैनाती, कई जिलों के CDO बदले
*संगठन को मजबूत करने पर जोर*
मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और बहुजन समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर चर्चा हुई। पार्टी की ओर से सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम करने की बात कही गई।
रामपुर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, 18 मुकदमों वाला बदमाश गोली लगने से घायल
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार 12 सितंबर 2026 को जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह ने फ़ैज़ान ख़ान को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
*पदाधिकारियों ने किया स्वागत*
इस अवसर पर महासिंह जिला प्रभारी, जुल्फिकार अली एडवोकेट जिला प्रभारी और यूसुफ़ अली जिला उपाध्यक्ष ने फूल मालाओं से फ़ैज़ान ख़ान का स्वागत एवं सम्मान किया।
पार्टी में शामिल होने के बाद फ़ैज़ान ख़ान ने चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और बहुजन समाज के अधिकारों की आवाज़ को मजबूत करने का संकल्प लिया। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके जुड़ने से संगठन को रामपुर में और मजबूती मिलेगी।


