थाना गंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बदमाश गिरफ्तार
अवैध तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद
रिपोर्ट: शाहबाज़ ख़ां, रामपुर
रामपुर। जनपद रामपुर के थाना गंज क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में एक शातिर गैंगस्टर पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान
पुलिस के अनुसार थाना गंज प्रभारी हिमांशु चौहान अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान
मुठभेड़ के दौरान मुबीन पुत्र नब्बू निवासी खंडिया, थाना अजीमनगर के पैर में गोली लग गई। घायल मुबीन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं उसके साथी रिजवान पुत्र जहूर निवासी जूठिया, थाना शहजादनगर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस तथा एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार गैंगस्टर मुबीन पर जनपद में 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रिजवान पर चार मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना गंज पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान





Total Users : 127561
Total views : 162003