भारत की बेटियों का एशिया पर राज! श्रीलंका को 72 रन से हराकर आठवीं बार चैंपियन

भारत की बेटियों का एशिया पर राज! श्रीलंका को 72 रन से हराकर आठवीं बार चैंपियन
Picture of Nation station desk

Nation station desk

शेफाली-मंधाना की तूफानी शुरुआत, श्री चरणी और दीप्ति की घातक गेंदबाजी ने श्रीलंका को समेटा

खिताब के बाद ट्रॉफी विवाद ने भी खींचा ध्यान, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली भारतीय टीम

दुबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर एशिया पर अपना दबदबा कायम कर दिया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया।

नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ओपनर शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 129 रन की साझेदारी की। शैफाली ने 68 और मंधाना ने 59 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 20 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। श्री चरणी ने चार विकेट, जबकि दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लेकर श्रीलंका की पारी तहस-नहस कर दी। भारत ने मुकाबला 72 रन से अपने नाम किया।

नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

*आठवीं बार एशिया की बादशाह बनी टीम इंडिया*

इस जीत के साथ भारत ने महिला एशिया कप में अपना रिकॉर्ड आठवां खिताब हासिल किया। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी टीम ने एकतरफा अंदाज में श्रीलंका को मात दी।

नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

*ट्रॉफी को लेकर फिर विवाद*

खिताबी जीत के बाद मैदान पर एक अलग घटनाक्रम ने भी सुर्खियां बटोरीं। भारतीय टीम ने पुरस्कार वितरण समारोह में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से परहेज किया। रिपोर्टों के मुताबिक भारतीय टीम समारोह में ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर नहीं आई और बाद में बिना ट्रॉफी के ही टीम की तस्वीरें सामने आईं।

नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस रुख का समर्थन करते हुए कहा कि भारत के मौजूदा हालात और देश की भावनाओं को देखते हुए पाकिस्तान से दूरी बनाए रखने का फैसला किया गया है। वहीं टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने भी BCCI के फैसले का समर्थन किया।

मैदान पर भारत की ऐतिहासिक जीत और उसके बाद ट्रॉफी को लेकर पैदा हुआ विवाद—दोनों ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल को लंबे समय तक याद रखने वाला मुकाबला बना दिया।

Our Visitor

1 2 7 5 6 1
Total Users : 127561
Total views : 162003