छत से बाढ़ के पानी में गिरा मासूम, डूबने से मौत

छत से बाढ़ के पानी में गिरा मासूम, डूबने से मौत
Author picture

तीन वर्षीय प्रांशु की दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर

फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के चैनगंज गांव में बाढ़ के पानी के बीच एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा

*खेलते-खेलते छत पर पहुंचा था मासूम*

जानकारी के अनुसार, जनपद कासगंज के गांव सरौली निवासी इंद्रेश का तीन वर्षीय बेटा प्रांशु कुछ दिनों से अपने मामा मिथिलेश के घर चैनगंज आया हुआ था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे प्रांशु घर में खेलते-खेलते मकान की छत पर पहुंच गया। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे चारों ओर भरे बाढ़ के पानी में जा गिरा।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 14 अफसरों की नई तैनाती, कई जिलों के CDO बदले

परिजनों को हादसे की जानकारी तत्काल नहीं हो सकी। काफी देर तक मासूम के नजर नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

*पानी से भरे खेत में मिला मासूम*

काफी खोजबीन के बाद प्रांशु घर के पास पानी से भरे खेत में अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे आनन-फानन में राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

रामपुर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, 18 मुकदमों वाला बदमाश गोली लगने से घायल

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

*गांव के चारों ओर भरा है बाढ़ का पानी*

मृतक के मामा मिथिलेश और ग्रामीणों के मुताबिक, इस समय चैनगंज गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। घरों के आसपास और खेतों में पानी भरा होने के कारण छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।

प्रांशु की दर्दनाक मौत ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ के पानी के बीच सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने की मांग की है।

Author:

[wps_visitor_counter]