हिंदी दिवस पर तहसील मिलक में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता गोष्ठी आयोजित

हिंदी दिवस पर तहसील मिलक में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता गोष्ठी आयोजित
Author picture

न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों में सरल हिंदी का प्रयोग आम जनता के लिए लाभकारी : संदीप सिंह

शाहबाज़ ख़ाँ, जिला संवाददाता
रामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामपुर के मार्गदर्शन में हिंदी दिवस के अवसर पर तहसील मिलक परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामपुर के सचिव संदीप सिंह ने की।

छत से बाढ़ के पानी में गिरा मासूम, डूबने से मौत

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सचिव संदीप सिंह ने उपस्थित लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा होने के साथ-साथ जनमानस की भाषा है। न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों में सरल हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने से आम नागरिकों और वादकारियों को कानूनी प्रक्रियाओं को समझने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरल एवं स्थानीय भाषा का प्रयोग सबसे प्रभावी माध्यम है।

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा

*कानूनी अधिकारों और मुफ्त विधिक सहायता की दी जानकारी*

हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। सचिव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध मुफ्त कानूनी सहायता, महिलाओं, बच्चों एवं समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों की जानकारी दी।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 14 अफसरों की नई तैनाती, कई जिलों के CDO बदले

उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटे-मोटे विवादों को आपसी समझौते एवं लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करने का प्रयास करें। इससे पक्षकारों के समयz और धन दोनों की बचत हो सकती है तथा आपसी सौहार्द भी बना रहता है।

*अधिवक्ताओं, PLVs और वादकारियों ने की सहभागिता*

कार्यक्रम में तहसील मिलक बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण, बड़ी संख्या में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (PLVs), तहसील स्टाफ तथाx दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिक एवं वादकारी मौजूद रहे।

रामपुर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, 18 मुकदमों वाला बदमाश गोली लगने से घायल

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को विधिक जागरूकता से संबंधित हिंदी भाषा में प्रकाशित पैम्पलेट वितरित किए गए। अधिकारियों ने लोगों से अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरत पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता लेने की अपील की।

Author:

[wps_visitor_counter]