श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर गांवों में जागरूकता अभियान

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर गांवों में जागरूकता अभियान
Author picture

पब्लिसिटी वैन के जरिए कोठे भियाना, दयालपुरा मिर्जा और जलाल में दिखाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म

सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा

बठिंडा। संवाददाता। श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय जागरूकता अभियान के तहत रामपुरा फूल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पब्लिसिटी वैन के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोठे भियाना, दयालपुरा मिर्जा और जलाल गांव में पब्लिसिटी वैन पहुंची, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

बरछा (ब) की गौशाला बदहाल, बारिश में दलदल बन जाता है परिसर

*गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर दिखाई डॉक्यूमेंट्री*

पब्लिसिटी वैन के माध्यम से करीब 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। फिल्म में श्री गुरु रविदास जी के जीवन, वचनों और विचारधारा के साथ सामाजिक समानता, आपसी सद्भाव तथा जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त करने के संदेश को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

सेंसस-2027: पंजाब में आबादी की जनगणना 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक

डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोगों को गुरु रविदास जी के जीवन और मानवता की भलाई के लिए दिए गए उनके संदेशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने डॉक्यूमेंट्री को श्रद्धा और रुचि के साथ देखा।

जर्जरता के भंवर में डायवर्जन की डगर, मुश्किलों से भरा सफर

*बराबरी और भाईचारे का संदेश अपनाने का संकल्प*

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता, भाईचारे, मेलजोल और मानवीय एकता के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

मिशन प्रगति के चौथे बैच की फ्री कोचिंग 5 अक्टूबर से

ग्रामीणों ने जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को महान संतों की शिक्षाओं और सामाजिक समानता के संदेश से जोड़ने में मदद मिलती है। अभियान के माध्यम से गांव-गांव तक गुरु रविदास जी के जीवन और विचारों से संबंधित संदेश पहुंचाया जा रहा है।

Author:

[wps_visitor_counter]