बरछा (ब) की गौशाला बदहाल, बारिश में दलदल बन जाता है परिसर

बरछा (ब) की गौशाला बदहाल, बारिश में दलदल बन जाता है परिसर
Author picture

तीन ग्राम पंचायतों के लिए एक ही अस्थाई गौशाला, चारा-पानी की व्यवस्था भी नहीं पर्याप्त

अरविंद श्रीवास्तव

बांदा। बदौसा, बरछा (ब) और दुबरिया ग्राम पंचायतों में संचालित गौशाला व्यवस्था बदहाल होने का मामला सामने आया है। तीनों ग्राम पंचायतों के लिए फिलहाल बरछा (ब) में मात्र एक अस्थाई गौशाला संचालित है। इसमें करीब 125 गोवंश रखे गए हैं, जबकि गौशाला की क्षमता 155 गोवंश बताई जा रही है।

सेंसस-2027: पंजाब में आबादी की जनगणना 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक

बताया गया कि बदौसा और दुबरिया की गौशालाओं का संचालन नहीं हो पाने के कारण दोनों गौशालाएं बंद हो चुकी हैं। वहां रखे जाने वाले गोवंशों को करीब 14 किलोमीटर दूर पौहार और चंदौर की गौशालाओं में भेज दिया गया है।

जर्जरता के भंवर में डायवर्जन की डगर, मुश्किलों से भरा सफर

*बारिश होते ही दलदल में तब्दील हो जाता है परिसर*

वर्तमान में बरछा (ब) की एकमात्र संचालित गौशाला की स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही है। यहां गोवंशों के लिए चारे और पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई है। स्थानीय स्तर पर बताया गया कि हल्की बारिश होने के बाद ही गौशाला परिसर में पानी और कीचड़ जमा होकर पूरा परिसर दलदल में तब्दील हो जाता है।

मिशन प्रगति के चौथे बैच की फ्री कोचिंग 5 अक्टूबर से

ऐसे में गोवंशों को खड़े होने और आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार कराने, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा गोवंशों के लिए पर्याप्त चारा-पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।

न्यायालय के आदेश पर चार नामजद समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Author:

[wps_visitor_counter]