मिशन प्रगति के चौथे बैच की फ्री कोचिंग 5 अक्टूबर से

मिशन प्रगति के चौथे बैच की फ्री कोचिंग 5 अक्टूबर से
Author picture

कॉम्पिटिटिव एग्जाम के साथ फिजिकल टेस्ट की भी मिलेगी तैयारी, अब तक करीब 300 युवा ले चुके हैं प्रशिक्षण

सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा

बठिंडा, 18 सितंबर। संवाददाता। पंजाब सरकार की ओर से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों की तैयारी में मदद देने के लिए चलाए जा रहे मिशन प्रगति के तहत चौथे बैच की नि:शुल्क कोचिंग 5 अक्टूबर से शुरू होगी। योजना के तहत अब तक तीन बैचों में करीब 300 विद्यार्थी नि:शुल्क कोचिंग का लाभ उठा चुके हैं।

न्यायालय के आदेश पर चार नामजद समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में संचालित इस पहल के तहत युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ उन भर्तियों के लिए फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी कराई जा रही है, जिनमें शारीरिक दक्षता अनिवार्य होती है।

आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ रियलिटी चेक, रामपुर में चार स्थानों पर मॉक ड्रिल

*पब्लिक लाइब्रेरी में मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग*

बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने बताया कि पब्लिक लाइब्रेरी, सिविल लाइंस में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए जरूरी किताबें और अन्य अध्ययन सामग्री भी लाइब्रेरी में उपलब्ध कराई जा रही है।

बड़ी बेटी के ससुराल से आया रिश्तेदार नाबालिग बहन को ले गया, मुकदमा दर्ज

यहां PSSSB, SSC CGL, बैंकिंग, पुलिस और आर्म्ड फोर्सेज समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, पंजाबी और अंग्रेजी विषयों की ट्रेनिंग दी जाएगी। कोचिंग का पूरा मॉड्यूल 90 दिनों में तैयार किया गया है।

*स्पोर्ट्स स्टेडियम में फिजिकल टेस्ट की तैयारी*

मिशन प्रगति के तहत लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भी नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए शहीद भगत सिंह मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक गोष्ठी आयोजित

सरकारी कोच युवाओं को भारतीय सेना, पंजाब पुलिस और अन्य ऐसी सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में होने वाले फिजिकल टेस्ट के लिए तैयार करते हैं। C-Pyte, खेल विभाग और पुलिस अग्निवीर के कोच भी युवाओं को आवश्यक शारीरिक मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

*प्रवेश के लिए इस नंबर पर करें संपर्क*

मिशन प्रगति के चौथे बैच में प्रवेश और अन्य जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी 0164-2970309 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

Author:

[wps_visitor_counter]