पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक गोष्ठी आयोजित

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक गोष्ठी आयोजित
Author picture

शस्त्र वरासत से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, वरिष्ठ पेंशनरों का हुआ सम्मान

अरविंद श्रीवास्तव

बांदा। उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के तत्वावधान में मासिक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी शिवराज मौजूद रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता 90 वर्षीय वरिष्ठ पुलिस पेंशनर जानकी प्रसाद ने की।

रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी ने परखी व्यवस्थाएं, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का किया निस्तारण

कार्यक्रम के दौरान पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के अध्यक्ष गोविंद सिंह कच्छवाह ने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्रों एवं मामलों की जानकारी नोडल अधिकारी को दी। इनमें सबसे अधिक मामले शस्त्र वरासत से संबंधित बताए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खुला ईवीएम वेयरहाउस

*वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित*

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने वरिष्ठ पुलिस पेंशनरों, नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों तथा सदस्यता अभियान में जागरूकता फैलाने और नए सदस्यों को जोड़ने में योगदान देने वाले पुलिस पेंशनरों को सम्मानित किया। उन्हें अंगवस्त्र, गिफ्ट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पेंशनरों के सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संगठन की गतिविधियों और सदस्यता अभियान को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।

*ये रहे मौजूद*

कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक बेलाश, प्रधान लिपिक विद्या, चीफ अकाउंटेंट महेंद्र, महासचिव जयकरण सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष अल्कू राम सहित बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर मौजूद रहे।

विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता पर मंडलायुक्त की पैनी नजर

कार्यक्रम की जानकारी पुलिस पेंशनर संस्थान के मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट ने दी।

अहंकार का त्याग कर विनम्रता अपनाना ही उत्तम मार्दव धर्म: पं. नन्हें भैया

Author:

[wps_visitor_counter]