सेंसस-2027: पंजाब में आबादी की जनगणना 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक

सेंसस-2027: पंजाब में आबादी की जनगणना 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक
Author picture

जनगणना कार्य में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई दो दिवसीय विशेष ट्रेनिंग

सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा

बठिंडा। संवाददाता। भारत सरकार की ओर से घोषित जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत पंजाब में आबादी की जनगणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। जनगणना के सफल संचालन को लेकर बठिंडा में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

जर्जरता के भंवर में डायवर्जन की डगर, मुश्किलों से भरा सफर

प्रशिक्षण कार्यक्रम कमिश्नर नगर निगम, बठिंडा के मीटिंग हॉल में आयोजित किया गया। इसमें जिले के संबंधित चार्ज स्टाफ अधिकारी, चार्ज स्टाफ क्लर्क और तकनीकी सहायकों को आबादी की जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

मिशन प्रगति के चौथे बैच की फ्री कोचिंग 5 अक्टूबर से

*जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश*

प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधान जनगणना अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर बठिंडा राजेश धीमान के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें नगर निगम बठिंडा के कमिश्नर लवजीत कलसी ने भी हिस्सा लिया।

न्यायालय के आदेश पर चार नामजद समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस दौरान अधिकारियों ने सभी चार्ज अधिकारियों, चार्ज क्लर्कों और तकनीकी सहायकों को जनगणना कार्य में पूरी रुचि और जिम्मेदारी के साथ जुटने के निर्देश दिए। अधिकारियों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा गया।

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक गोष्ठी आयोजित

*तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं की दी जानकारी*

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना संचालन निदेशालय, पंजाब, चंडीगढ़ के प्रतिनिधियों ने जनगणना-2027 से जुड़े तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ रियलिटी चेक, रामपुर में चार स्थानों पर मॉक ड्रिल

इस मौके पर गुलशन कश्यप, सांख्यिकी अन्वेषक, मुकेश बंसल मास्टर ट्रेनर, हरजीत सिंह मास्टर ट्रेनर और चरणजीत कौर, डिप्टी इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स एडवाइजर, बठिंडा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण में जनगणना कार्य की प्रक्रिया, प्रशासनिक जिम्मेदारियों और तकनीकी पहलुओं से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई, ताकि निर्धारित अवधि में आबादी की जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।

Author:

[wps_visitor_counter]