कमरे में दोनों को पकड़ने के बाद छह घंटे चली पंचायत, थाने जाने के बजाय निकाह पर बनी सहमति
शाहबाज़ ख़ाँ, जिला संवाददाता
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय मामला चर्चा में आ गया, जब शाहाबाद क्षेत्र का एक युवक कथित रूप से अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। देर रात युवती के परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने दोनों को कमरे में पकड़ लिया।
मुख्यमंत्री बताएं, दिन में 10 घंटे बिजली की आपूर्ति कहां है : सुखबीर बादल
मामले की जानकारी होने के बाद युवक के परिजनों और रिश्तेदारों को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने बैठे और मामले को लेकर करीब छह घंटे तक पंचायत और बातचीत का दौर चला।
*थाने जाने के बजाय निकाह कराने पर बनी सहमति*
हिंदी दिवस पर तहसील मिलक में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता गोष्ठी आयोजित
काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई की बजाय युवक-युवती का निकाह कराने पर सहमति जताई। इसके बाद काजी को बुलाया गया और दोनों को पास के एक मैरिज हॉल ले जाया गया।
मैरिज हॉल में निकाह की रस्म पूरी कराई गई। इस तरह जो युवक देर रात कथित तौर पर प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, वह सुबह निकाह के बाद दूल्हा बनकर मैरिज हॉल से बाहर निकला।
घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि पूरे मामले में दोनों पक्षों की सहमति और निकाह से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पक्षों/पुलिस के बयान के बाद ही स्पष्ट होगी।



