- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी 20 क्षेत्रों की समीक्षा
- आय लक्ष्य, सड़क सुरक्षा और निर्माणाधीन बस स्टेशनों पर दिए सख्त निर्देश
- प्रशिक्षण के बिना सड़क पर नहीं उतरेंगे चालक, दुर्घटनाओं में आई 50% तक कमी
न्यूज़ डेस्क
लखनऊ।उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी 20 क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निगम के संचालन, आय, सुरक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई।
लखीमपुर में UGC बिल को लेकर BJP कार्यकर्ताओं का विरोध, सामूहिक इस्तीफों से मचा सियासी हलचल
प्रबंध निदेशक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि चालकों व परिचालकों की ड्यूटी केवल ‘सुगम ऐप’ के माध्यम से ही लगाई जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लक्ष्य से पीछे चल रहे डिपो पर सख्ती
जनवरी 2026 तक के संचालन प्रतिफलों की समीक्षा के दौरान जिन क्षेत्रों और डिपो में बस उपयोगिता, लोड फैक्टर, आय प्रति बस प्रतिदिन एवं ईंधन औसत में गिरावट पाई गई, उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
एमडी ने कहा कि राजस्व लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करना सभी क्षेत्रों की जिम्मेदारी है और खराब प्रदर्शन वाले डिपो का क्षेत्रीय प्रबंधकों द्वारा स्वयं निरीक्षण किया जाएगा।
सड़क सुरक्षा पर फोकस, दुर्घटनाओं में आई कमी
बैठक में बस दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में मौत के आंकड़े 50 प्रतिशत तक कम किए जाने हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
उन्होंने दो टूक कहा कि बिना प्रशिक्षण के किसी भी चालक को मार्ग पर न भेजा जाए। चालकों को नियमित प्रशिक्षण, काउंसलिंग, यातायात नियमों की जानकारी और ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाए।
आंकड़ों के अनुसार,
- जनवरी 2025 में 23 घातक दुर्घटनाएं और 55 घायल
- जनवरी 2026 में 8 घातक दुर्घटनाएं और 27 घायल
जो यह दर्शाता है कि निगम के प्रयासों से दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है।
निर्माणाधीन बस स्टेशनों को मिलेगी रफ्तार
प्रबंध निदेशक ने प्रदेश में निर्माणाधीन बस स्टेशनों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि—
- हमीरपुर में डिपो कार्यशाला हेतु ₹345 लाख की पहली किस्त जारी
- सिद्धार्थनगर (बांसी) बस स्टेशन पुनर्निर्माण के लिए ₹152 लाख
- संभल (चंदौसी) नए बस स्टेशन हेतु ₹150 लाख
- रायबरेली (सलोन) बस स्टेशन पुनर्निर्माण के लिए ₹150 लाख अवमुक्त
कम वेतन, आधा किलोमीटर भुगतान और बिना रेस्ट ड्यूटी — यूपी परिवहन निगम में क्यों नहीं टिक पा रहे चालक?
उन्होंने अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा कर जनता को जल्द से जल्द बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।




Total Users : 107908
Total views : 131091
3 Comments
Heard good things about mcw888casino and finally decided to check it out. The user interface is really clean and easy to navigate. They also have a good selection of sports betting options if you’re into that. Overall, a solid choice! Don’t forget to try out mcw888casino!
So I found out about 68betclub last week. Simple signup and the games load quick. I like games with an old-school casino feel to them, and 68betclub has them! Give it a whirl yourself over at 68betclub!
Yo, 168betwin is the real deal. I hit a decent jackpot on one of their slots last month. Payout was processed quickly and without any hassle. They also have a really cool loyalty program. Highly recommend. Head over to 168betwin, who knows, maybe you’ll be next!