शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रामपुर स्थित नवीन पुलिस कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के असाधारण योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की रियासतों के एकीकरण और राष्ट्रीय अखंडता को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Author: nationstationnews
Views: 15



