- सिविल लाइंस थाने में पंजीकृत हुआ अभियोग, एएसपी अनुराग सिंह ने दी जानकारी
- पुलिसकर्मी और अधिवक्ता के भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता।
रामपुर में अधिवक्ता राजपाल सिंह और एक पुलिसकर्मी के भागने से संबंधित वायरल वीडियो का मामला अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। प्रकरण में सिविल लाइंस थाने में अधिवक्ता राजपाल सिंह और उनके कई साथियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।
इस संबंध में रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की ओर से पूरे प्रकरण की विवेचना की जा रही है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर मामला चर्चा में बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल प्रकरण की जांच जारी है।
Author: nationstationnews
Views: 23



