रामपुर में ‘ऑपरेशन कवच’ का एक्शन, 10 बसों के चालान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • परमिट शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई, एक बस सीज
  • प्रवर्तन अभियान में 1.28 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया

शाहबाज़ ख़ाँ, जिला संवाददाता 

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने यातायात नियमों एवं परमिट शर्तों के उल्लंघन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।

मोहसिन रजा बने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

अभियान के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली 10 बसों के चालान किए गए। वहीं बिना फिटनेस, पीयूसी, टैक्स और परमिट के संचालित पाई गई एक बस को सीज कर दिया गया।

मुरादाबाद में 50 हजार की रिश्वत लेते चकबंदी पेशकार गिरफ्तार

सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी (प्रशासन) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान शाहबाद क्षेत्र में पांच बसों के चालान और एक बस को सीज किया गया। इस दौरान वाहन चालकों से कुल 1.28 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

वाद निस्तारण में लापरवाही पर 13 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को नोटिस

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन कवच के तहत सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

[wps_visitor_counter]