मोहसिन रजा बने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

  • नई जिम्मेदारी के साथ मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा
  • योगी सरकार में संभाल चुके हैं अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ और हज विभाग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मोहसिन रजा को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया जाएगा। रजा इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

मुरादाबाद में 50 हजार की रिश्वत लेते चकबंदी पेशकार गिरफ्तार

2017 में योगी सरकार में बने थे राज्यमंत्री

मोहसिन रजा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद पार्टी ने उन्हें प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी सौंपी। वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद मोहसिन रजा को मंत्री बनाया गया।

रजा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। मंत्री रहते हुए उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। अब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनकी नई नियुक्ति को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

[wps_visitor_counter]