- राजस्व वादों के निस्तारण में ढिलाई पर शासन सख्त, अधिकारियों से मांगा जवाब
- देवरिया से रायबरेली तक तैनात अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
लखनऊ। राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। वादों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के मामले में 13 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित अधिकारियों से उनकी लापरवाही के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई की जद में ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिनका संबंधित जिलों से तबादला हो चुका है। शासन ने तत्कालीन पदस्थापना के दौरान वाद निस्तारण में बरती गई लापरवाही को भी संज्ञान में लिया है।
इन अधिकारियों को जारी हुआ नोटिस
1. चन्द्रशेखर वर्मा — तत्कालीन तहसीलदार देवरिया, वर्तमान में तहसीलदार गोरखपुर।
2. गोपाल जी — तत्कालीन नायब तहसीलदार देवरिया, वर्तमान में तहसीलदार कुशीनगर
3. रंनिरंजन कश्यप — तहसीलदार जौनपुर।
4. राकेश कुमार — तत्कालीन तहसीलदार जौनपुर, वर्तमान में तहसीलदार बलरामपुर
5. कविता ठाकुर — तत्कालीन तहसीलदार बाराबंकी, वर्तमान में तहसीलदार गोंडा।
6. देवानन्द तिवारी — तत्कालीन तहसीलदार सुल्तानपुर, वर्तमान में तहसीलदार फिरोजाबाद।
7. स्नेहिल वर्मा — तत्कालीन नायब तहसीलदार अयोध्या, वर्तमान में तहसीलदार लखनऊ।
8. राहुल सिंह — तहसीलदार अमेठी
9. अनिल कुमार — तहसीलदार प्रतापगढ़।
10. यजुवेन्द्र सिंह — नायब तहसीलदार लखनऊ
11. सुखवीर सिंह — तहसीलदार लखनऊ।
12. रमाशंकर मिश्रा — नायब तहसीलदार रायबरेली।
13. शरद सिंह — तहसीलदार लखनऊ।
https://whatsapp.com/channel/0029Va7KAnQGufJ3nPTdjp03
शासन की इस कार्रवाई को राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों से स्पष्टीकरण मिलने के बाद यह तय होगा कि उनके खिलाफ किस स्तर की विभागीय कार्रवाई की जाए।
WhatsApp Channel ज्वॉइन करें
“WhatsApp Channel”
https://whatsapp.com/channel/0029Va7KAnQGufJ3nPTdjp03
YouTube पर Subscribe करें
“Nation Station News YouTube”
https://youtube.com/@nationstationnews?si=KH1dnys3y9O1P9dC
Facebook पर Follow करें
“Nation Station News Facebook”
https://www.facebook.com/share/19FckovStm/
Instagram पर Follow करें
“Nation Station News Instagram”
https://www.instagram.com/nationstation.news?stkn=b2NzcnNxcWkyMnE3
X पर Follow करें
“Nation Station News X”
https://x.com/nationstationl
Nation Station News — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।


