रामपुर से शाहबाज़ खान की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के बिलासपुर थाना क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। युवक पंजाबी कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था।
जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर थाना बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पत्नी ने बीमारी और मानसिक तनाव को बताया वजह
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मृतक की पत्नी ने बीमारी और मानसिक तनाव को आत्महत्या की वजह बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाइट: अनुराग सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर



