PWD निरीक्षण के बाद गुरु तेग बहादुर मार्केट जर्जर घोषित, सैकड़ों दुकानदार सदमे में

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • PWD जांच में असुरक्षित घोषित हुआ गुरु तेग बहादुर मार्केट
  • जर्जर हालत को लेकर PWD ने जताई बड़े हादसे की आशंका
  • रिपोर्ट सामने आते ही दुकानदारों में मचा हड़कंप
  • मार्केट में संचालित हैं करीब 100 दुकानें, सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी दांव पर
  • दुकानदारों का दावा: केवल छज्जे जर्जर, पूरी बिल्डिंग सुरक्षित
  • प्रशासन से दुकानदारों ने मरम्मत कराए जाने की उठाई मांग

संवाददाता

रायबरेली : सुपर मार्केट स्थित गुरु तेग बहादुर मार्केट को लोक निर्माण विभाग (PWD) की जांच रिपोर्ट में असुरक्षित और जर्जर घोषित किए जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। PWD अधिकारियों का कहना है कि मार्केट की वर्तमान स्थिति हादसे को न्योता दे सकती है, ऐसे में जनहित को देखते हुए एहतियात जरूरी है।

लखनऊ: चिनहट में फर्जी बिजली मीटर लगाने वाला शातिर गिरफ्तार, गोमती नगर–बीबीडी समेत कई इलाकों में की ठगी

PWD द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद सामने आई रिपोर्ट में बताया गया है कि भवन की संरचनात्मक स्थिति कमजोर हो चुकी है। विशेष रूप से पुराने निर्माण, समय पर मरम्मत न होने और लगातार बढ़ते भार के कारण भवन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

करीब 100 दुकानों का कारोबार प्रभावित

गुरु तेग बहादुर मार्केट में वर्तमान में करीब 100 दुकानें संचालित हैं, जिनसे सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। रिपोर्ट सामने आते ही दुकानदारों में डर और असमंजस की स्थिति बन गई है। कई दुकानदारों का कहना है कि अगर मार्केट को बंद किया गया तो उनका व्यापार पूरी तरह ठप हो जाएगा।

दुकानदारों ने उठाए सवाल, सिर्फ मरम्मत की मांग

दुकानदारों का दावा है कि पूरी बिल्डिंग नहीं बल्कि केवल छज्जे जर्जर हालत में हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते छज्जों और कमजोर हिस्सों की मरम्मत करा दी जाए, तो किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सकता है। दुकानदारों ने प्रशासन से मार्केट को सील करने के बजाय मरम्मत कराने की मांग की है।

मुरादाबाद के बिलारी में कोचिंग से लौट रही छात्रा को जबरन पहनाया बुर्का, पांच पर केस दर्ज

प्रशासन पर टिकी निगाहें

PWD की रिपोर्ट के बाद अब जिला प्रशासन की भूमिका अहम हो गई है। एक ओर जहां जन सुरक्षा सर्वोपरि बताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर दुकानदारों की आजीविका का सवाल भी जुड़ा है। फिलहाल प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।

कम वेतन, आधा किलोमीटर भुगतान और बिना रेस्ट ड्यूटी — यूपी परिवहन निगम में क्यों नहीं टिक पा रहे चालक?

अब देखना यह होगा कि प्रशासन PWD की रिपोर्ट के आधार पर क्या फैसला लेता है—मार्केट को पूरी तरह खाली कराया जाएगा या दुकानदारों की मांग के अनुरूप मरम्मत कराकर राहत दी जाएगी। रायबरेली की यह खबर आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकती है।

6 Comments

  1. Just wanted to give a shout out to ap777login. Getting logged in is super easy, which is always a win. Plus, they have some cool promotions running all the time. Honestly, the ease of use keeps me coming back. Give ap777login a try, you might be surprised!

  2. Okay gamers, okgamesjili is the place to be if you like JILI games! They have a whole bunch of them, and they run really smoothly on my phone. I’ve had some good luck on a few of the slots too. If you love JILI, this is your spot! Time to visit okgamesjili!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 3
Total Users : 107913
Total views : 131097