- बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर घूमता था आरोपी, सस्ते मीटर का देता था झांसा
- चिनहट पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा, फर्जी मीटर और औजार बरामद
- गोमती नगर, बीबीडी और आसपास के इलाकों में दर्जनों लोगों को लगाया चूना
न्यूज़ डेस्क
लखनऊ।चिनहट थाना क्षेत्र की पुलिस ने फर्जी बिजली मीटर लगाने वाले एक गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी ठगी का खुलासा किया है। आरोपी राजधानी के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर लोगों को सस्ते और वैध बिजली मीटर लगाने का झांसा देकर उनसे हजारों रुपये ऐंठ रहा था।
मुरादाबाद के बिलारी में कोचिंग से लौट रही छात्रा को जबरन पहनाया बुर्का, पांच पर केस दर्ज
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी खुद को बिजली विभाग से जुड़ा कर्मचारी बताकर लोगों के घरों और दुकानों पर पहुंचता था। वह पुराने मीटर को खराब बताकर नया मीटर लगाने की बात करता और मौके पर ही फर्जी मीटर लगाकर रकम वसूल लेता था। जांच में सामने आया है कि गोमती नगर, बीबीडी, चिनहट समेत कई अन्य क्षेत्रों में वह दर्जनों लोगों को ठग चुका है।
चिनहट पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग बिजली मीटर बदलने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके पास से फर्जी बिजली मीटर, सील, औजार और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
कर्तव्य पथ पर दिखेगा DRDO का ‘घातक’ हथियार, चीन-पाक के उड़ेंगे होश, पूरी तरह स्वदेशी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है और गिरोह से जुड़े लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही जिन लोगों के साथ ठगी हुई है, उनसे आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।
पुलिस ने आम जनता को सतर्क करते हुए कहा है कि बिजली मीटर से जुड़ा कोई भी कार्य केवल अधिकृत बिजली विभाग के माध्यम से ही कराया जाए और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा मीटर बदलने या लगाने के नाम पर मांगी गई रकम का भुगतान न करें।
कम वेतन, आधा किलोमीटर भुगतान और बिना रेस्ट ड्यूटी — यूपी परिवहन निगम में क्यों नहीं टिक पा रहे चालक?




Total Users : 107909
Total views : 131093