- जयमंगला वाहिनी के 8वें स्थापना दिवस पर सामाजिक सेवा, रक्तदान, अंगदान और देहदान समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
नेशन स्टेशन न्युज के लिए पटना से अभिजीत झा की खास रिपोर्ट
बेगूसराय ( बिहार )– जयमंगला वाहिनी के 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर रतनपुर स्थित स्प्लेंडर बैंक्वेट हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 700 से अधिक रक्तवीरों, रक्तवीरांगनाओं, सहयोगियों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित लोगों को उनकी तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक विरासत, गौ-रक्षा के साथ-साथ रक्तदान, अंगदान और देहदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम का संचालन खुशी मिश्रा, सुमित कुमार एवं संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों की भूमिका की सराहना की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्य ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हजारों लोगों की जान बचाने में समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं पूर्व मेयर ने युवाओं की सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। डॉ. रंजन चौधरी ने महिलाओं से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए संतुलित खानपान पर जोर दिया।
गांधी जयंती पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा व संगिनियों को मिला प्रशस्ति पत्र
कार्यक्रम में जिले के करीब 110 और राज्य के पांच हजार से अधिक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान करने की विशेष अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।
गांधी-शास्त्री जयंती पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स ने किया महापुरुषों को नमन
कार्यक्रम के दौरान कुमार ने विवाह से पहले युवाओं को HbA-2 जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया माइनर और मेजर की पहचान में यह जांच सहायक हो सकती है और बीमारी की रोकथाम को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
समारोह में मेयर पिंकी देवी, पूर्व मेयर संजय सिंह, उप मेयर अनिता राय, डॉ. पुतुल, डॉ. आनंद वत्स, डॉ. रंजन चौधरी समेत कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिओम, प्रशांत, मंगलम, राहुल मलिक, अंचल जी, सुमित, बंटी, छोटू गुप्ता, अमन गुप्ता, अमन प्रियदर्शी, सूर्य, प्रभास, आकाश जी, शिवम जी, अवनीश कुमार मालिक, महेश वत्स, अभिजीत रंजन, अभिजीत अतुल झा, रजनीश कुमार, भवेश कुमार भारतीय, कुणाल भारद्वाज, सोनू कुमार सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अपना सहयोग दिया।
सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज से युवाओं की नवाचार क्षमता को मिलेगा मंच
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक सेवा और रक्तदान के इस अभियान को आगे बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया।


