गांधी जयंती पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा व संगिनियों को मिला प्रशस्ति पत्र

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • सीएचसी खीरों में स्वास्थ्य विभाग ने किया सम्मान, 158 आशा कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना
  • स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आशा बहुओं और संगिनियों की अहम भूमिका

खीरों, रायबरेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा बहुओं एवं संगिनियों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

गांधी-शास्त्री जयंती पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स ने किया महापुरुषों को नमन

बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों को गांव-गांव तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सितंबर माह से 17 अक्टूबर तक चल रहे विशेष स्वास्थ्य अभियान के दौरान बेहतर कार्य करने वाली स्वास्थ्य विभाग की कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह सम्मान दिया गया।

शहीद चौक पर दिव्य ज्योति कार्यक्रम में भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

कार्यक्रम में एमओआईसी डॉ. भावेश द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली संगिनियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के बीसीपीएम अशोक कुमार एवं बीपीएम हरिओम मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

सम्मानित संगिनियों में गायत्री श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह, अनिता, अंजू सिंह, रामपति, रमा मिश्रा, बीना शुक्ला एवं श्यामदुलारी शामिल रहीं। वहीं आशा कार्यकर्ताओं में सावित्री, सरोजनी, प्रीति सहित अन्य कार्यकर्ताओं के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र की करीब 158 आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सुनील एवं डॉ. श्रीवास्तव समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, जागरूकता अभियानों तथा विभागीय योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में लगातार सहयोग मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान गांधी जयंती के संदेश को जनस्वास्थ्य से जोड़ते हुए लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया।

[wps_visitor_counter]