प्रयागराज में 25 फरवरी को प्रस्तावित दौरे से पहले अधिकारियों को विस्तृत निर्देश
अभिसूचना मुख्यालय से बड़ा आदेश: कई जिलों में आरक्षी व मुख्य आरक्षी के पद खाली
सरकारी टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) के डायरेक्टर (CFA) के 25 फरवरी के Prayagraj दौरे से पहले जारी एक ऑफिस ऑर्डर ने हड़कंप मचा दिया है। वायरल दस्तावेज़ के मुताबिक स्थानीय अधिकारियों को डायरेक्टर साहब की अगवानी से लेकर ठहरने, खाने-पीने और निजी उपयोग की वस्तुओं तक का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्या है आदेश में?
19 फरवरी 2026 को जारी ऑफिस ऑर्डर में विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इसमें शामिल हैं:
- • एयरपोर्ट/जंक्शन से रिसीव करना
- • होटल में ठहरने की व्यवस्था
- • मीटिंग हॉल, प्रेजेंटेशन और बुक्के की व्यवस्था
- • खानपान और रात्रि विश्राम की तैयारियाँ
- • वाहन, साफ-सफाई और सजावट
लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस बिंदु की हो रही है, वह है “पर्सनल यूज” से जुड़ी वस्तुओं की सूची।
https://www.instagram.com/reel/DVG1nkVE61K/?igsh=MXQyMWw4eWhvdDgzaQ==
निजी सामान की भी सूची!
दस्तावेज़ के एक बिंदु में कथित तौर पर निम्न वस्तुओं की व्यवस्था करने का उल्लेख है:
- • तौलिया
- • शेविंग किट
- • साबुन, शैंपू
- • चप्पल
- • बेडशीट, और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ
पैसे की भूख़ व हाई प्रोफ़ाइल डग्गामारी लील रहा ज़िंदगियाँ,गोसाईंगंज हादसे पर प्रशासन मौन
इसी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में इस स्तर के अधिकारी के लिए “कच्छा–बनियान तक” का इंतजाम स्थानीय स्टाफ से करवाना जरूरी है?
उठ रहे हैं सवाल
• क्या सरकारी संसाधनों का उपयोग प्रोटोकॉल से आगे बढ़ गया है?
• क्या ऐसे निजी इंतजामों का खर्च विभाग वहन करेगा?
• क्या यह वीआईपी संस्कृति की मिसाल है?
हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी तक इस वायरल आदेश पर कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
9 साल की लड़ाई, आधी जीत या अधूरा न्याय?संविदा का दर्द शिक्षामित्रों के संघर्ष से समझिए
मामला क्यों अहम?
BSNL पहले से ही वित्तीय चुनौतियों और प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में इस तरह के आदेश कंपनी की कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहे हैं।




Total Users : 107909
Total views : 131093