पैसे की भूख़ व हाई प्रोफ़ाइल डग्गामारी लील रहा ज़िंदगियाँ,गोसाईंगंज हादसे पर प्रशासन मौन

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • डबल डेकर बस पलटी, कई यात्रियों की मौत, दर्जनों घायल
  • प्रशासनिक संरक्षण में फ़र्राटा भरते हैं डग्गामार वाहन 
  • स्पीड नियंत्रण व ड्राइवर शिफ्ट का कोई नहीं रहता सेढ़ुअल,बदले में मिलती है मौत 

न्यूज़ डेस्क | Braking news
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बच्चों की किताबें कबाड़ में! बहराइच में बड़ा खेल, 4 रुपये किलो में बेच डाली सरकारी किताबें

लुधियाना से दरभंगा जा रही थी बस

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक डगमगाई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि संभवतः चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हुई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। वाहन की तकनीकी स्थिति और चालक की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है।

9 साल की लड़ाई, आधी जीत या अधूरा न्याय?संविदा का दर्द शिक्षामित्रों के संघर्ष से समझिए

राहत-बचाव में जुटी पुलिस और स्थानीय लोग

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की संख्या में हो सकता है इजाफा

अधिकारियों के अनुसार मृतकों और घायलों की संख्या में बदलाव संभव है, क्योंकि कुछ घायल गंभीर अवस्था में हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रशासन अलर्ट, जांच के आदेश

जिला प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबर: मजिस्ट्रेट करेंगे थानों में अचानक छापा, CCTV फुटेज से खुलेगी पुलिस की पोल!

यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही के खतरों की ओर इशारा करता है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

[wps_visitor_counter]