बच्चों की किताबें कबाड़ में! बहराइच में बड़ा खेल, 4 रुपये किलो में बेच डाली सरकारी किताबें

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

बच्चों में बांटने के लिए आई किताबें 4 रुपये किलो में बेची गईं, पुलिस छापे में 13 हजार किताबें बरामद; उत्तराखंड भेजने की थी तैयारी

बहराइच। शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिन किताबों से बच्चों का भविष्य संवरना था, उन्हें तौलकर कबाड़ में बेच दिया गया। सरकारी स्कूलों में बांटने के लिए आई हजारों किताबें मात्र 4 रुपये किलो के भाव से कबाड़ी को बेच दी गईं।

मामले की भनक लगते ही पुलिस हरकत में आई और कबाड़ी की दुकान पर छापा मारा। छापेमारी में करीब 13 हजार सरकारी किताबें बरामद हुईं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन किताबों को कबाड़ी के जरिए उत्तराखंड भेजने की तैयारी थी।

मथुरा में ‘ऑपरेशन घेराबंदी’ : तड़के 5 बजे 250 जवानों ने गांव को बनाया छावनी

कैसे खुला राज?

सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय लोगों को संदेह हुआ कि बड़ी मात्रा में नई किताबें कबाड़ की दुकान पर पहुंचाई जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी और पूरा भंडाफोड़ हो गया। बरामद किताबों पर सरकारी मुहर और वितरण संबंधी विवरण साफ दर्ज मिला।

बड़ी खबर: मजिस्ट्रेट करेंगे थानों में अचानक छापा, CCTV फुटेज से खुलेगी पुलिस की पोल!

 कौन है जिम्मेदार?

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये किताबें स्कूल तक पहुंचने से पहले कबाड़ तक कैसे पहुंच गईं? क्या इसमें विभागीय मिलीभगत है? पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।

बेरोजगारी का कड़वा सच: 20 चपरासी पदों के लिए 6050 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू, डिग्रीधारी भी लाइन में

बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए ये किताबें बेहद अहम थीं। लेकिन कुछ लोगों की लालच ने शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा दाग लगा दिया है।

https://www.instagram.com/reel/DVBvxULE1Mr/?igsh=bjFpaXI0ODQ2eWNs

पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और जल्द ही और नाम सामने आ सकते हैं।

[wps_visitor_counter]