मथुरा में ‘ऑपरेशन घेराबंदी’ : तड़के 5 बजे 250 जवानों ने गांव को बनाया छावनी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • तड़के 5 बजे ‘ऑपरेशन घेराबंदी’, पूरा गांव बना पुलिस छावनी
  •  6 घंटे तक चली सर्च कार्रवाई, घर-घर हुई तलाशी
  •  34 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 45 आरोपी अंधेरे में फरार
  •  साइबर ठगी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, डिजिटल सबूत खंगाल रही पुलिस

न्यूज डेस्क 

मथुरा (यूपी) – जनपद के शेरगढ़ इलाके में रविवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह करीब 5 बजे भारी पुलिस बल ने एक गांव को चारों ओर से घेर लिया। देखते ही देखते पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। करीब 250 पुलिसकर्मियों की टीम ने सुनियोजित तरीके से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

अमेठी डिपो में ‘गायब’ टिकट बैग पर सवालों का तूफ़ान, क्या मुख्यालय करेगा निष्पक्ष जाँच?

 6 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, घर-घर तलाशी

इस बड़े ऑपरेशन में 1 डीएसपी, 5 सीओ और लगभग 13 इंस्पेक्टर समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने करीब 6 घंटे तक गांव के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। घरों, खेतों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई।

34 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 45 फरार

कार्रवाई के दौरान 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं करीब 45 आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

‘हमसे बर्तन भी धुलवाए गए…’, कप्तान Shakeel Abbasi का फूटा गुस्सा

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर कड़ा प्रहार

सूत्रों के मुताबिक यह पूरा ऑपरेशन साइबर ठगी के बढ़ते नेटवर्क को तोड़ने के लिए चलाया गया। पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि इस गांव से संगठित तरीके से साइबर फ्रॉड का गिरोह संचालित हो रहा है।

इलाके में दहशत, नेटवर्क की गहन जांच

अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अब जब्त किए गए मोबाइल, लैपटॉप और बैंक डिटेल्स की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि इस नेटवर्क की जड़ें कई राज्यों तक फैली हो सकती हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

“वर्दी हुई दागदार! बलात्कार केस में ‘फाइनल रिपोर्ट’ के नाम पर 75 हजार की डील, थाना प्रभारी गिरफ्तार”

Our Visitor

1 0 7 9 0 8
Total Users : 107908
Total views : 131091