- 5 साल से चल रहा था अवैध अस्पताल
- BA पास युवक ने किया ऑपरेशन
- 12वीं पास साथी चला रहा था अस्पताल
- स्वास्थ्य विभाग की जांच में बड़ा खुलासा
- अंबेडकरनगर में फर्जी डॉक्टर का काला कारनामा: गलत सिजेरियन से मां-बच्चे की मौत
अंबेडकरनगर (यूपी):उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। डिलीवरी के दौरान कथित गलत इलाज और लापरवाही के चलते प्रियंका और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। जांच में जो खुलासा हुआ, उसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संभल में बड़ी कार्रवाई: SP कृष्ण बिश्नोई ने पूरी SOG टीम को किया सस्पेंड
स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया कि जिस अस्पताल में ऑपरेशन हुआ, वह पूरी तरह फर्जी तरीके से चलाया जा रहा था। यहां न कोई मान्यता, न प्रशिक्षित डॉक्टर—फिर भी पांच साल से बेखौफ ‘इलाज’ के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा था।
ऐसे बना ‘डॉक्टर’
मुख्य आरोपी योगेश यादव BA पास है। उसका पिता सरकारी अस्पताल में वार्डबॉय था। योगेश अक्सर पिता के साथ अस्पताल जाता था और वहीं से उसने मरहम-पट्टी और छोटे-मोटे मेडिकल काम सीख लिए। इसी ‘अनुभव’ के भरोसे उसने प्रियंका की सिजेरियन सर्जरी कर दी—जो उसकी जान ले बैठी।
BDO 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
उसका साथी शुभम विश्वकर्मा सिर्फ 12वीं पास है और अस्पताल के संचालन में शामिल था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सिस्टम पर बड़े सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक फर्जी अस्पताल पांच साल तक कैसे चलता रहा?
क्या स्वास्थ्य विभाग की नजर कभी यहां नहीं पड़ी?
क्या स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक नहीं थी?
ग्रामीण इलाकों में ऐसे कई अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन, बिना योग्य डॉक्टर और बिना बुनियादी सुविधाओं के धड़ल्ले से चल रहे हैं। गरीब और अनजान लोग सस्ते इलाज के लालच में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं।
साइबर ठगों का नया जाल: कमीशन के लालच में बैंक अकाउंट देने वालों पर कानूनी शिकंजा!
जिम्मेदार कौन?
यह सिर्फ दो युवकों की लापरवाही नहीं, बल्कि निगरानी तंत्र की विफलता है। अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद एक मां और उसका बच्चा आज जिंदा होते।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन पूरे जिले में फर्जी अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाएगा या यह मामला भी कुछ दिनों की सुर्खियों तक सिमट कर रह जाएगा।




Total Users : 107909
Total views : 131093