तीन दशक से नगर पालिका में शामिल, फिर भी विकास से दूर खोर गांव

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 101 जरूरतमंद परिवारों को बांटी दीपावली किट
  • बोले– गरीब और जरूरतमंदों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा

चित्रांश श्रीवास्तव जिला संवाददाता 

रायबरेली  नगर पालिका परिषद रायबरेली के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के पीछे स्थित खोर गांव में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि लगभग तीन दशक से नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद खोर गांव आज भी बुनियादी नगरीय सुविधाओं से वंचित है।

अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नगर पालिका में शामिल होने के इतने वर्षों बाद भी क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निर्धन और जरूरतमंद लोगों की आत्मा में ईश्वर का वास होता है। ऐसे लोगों की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। दीपावली के पूर्व आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 101 जरूरतमंद परिवारों को दीपावली किट वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित पर्यावरण सदस्य स्वामी जितेंद्र भारतीय ने अरविंद श्रीवास्तव के तीन दशक के समाजसेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अरविंद श्रीवास्तव को सरकार की ओर से संवैधानिक दायित्व दिया जाता है तो वह जनसमस्याओं के समाधान में और प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर अखिल त्रिपाठी, संतोष कुमार, दिनेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।

[wps_visitor_counter]