फर्रुखाबाद में दीपावली पर मिला प्रगति पथ का तोहफा, चेयरमैन वत्सला अग्रवाल ने किया उद्घाटन

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • देवरामपुर क्रॉसिंग से रेलवे स्टेशन तक बना आकर्षक प्रगति पथ, ओपन जिम, आकर्षक लाइटों और साफ-सुथरे फुटपाथ से बढ़ेगी शहर की सुंदरता

फर्रुखाबाद। दीपावली के पर्व पर फर्रुखाबाद शहरवासियों को नगर पालिका की ओर से प्रगति पथ की सौगात मिली है। गुरुवार देर शाम ठंडी सड़क स्थित प्रगति पथ का नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल एवं पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने समर्थकों के साथ गणेश पूजन के बाद फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

शहर के देवरामपुर क्रॉसिंग से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन तक प्रगति पथ का निर्माण कराया गया है। इस मार्ग को आकर्षक स्वरूप देने के लिए ओपन जिम, खूबसूरत लाइटें और व्यवस्थित एवं साफ-सुथरे फुटपाथ तैयार किए गए हैं। इससे शहरवासियों को बेहतर आवागमन के साथ ही सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने की सुविधा भी मिलेगी।

आरोग्य पथ के बाद प्रगति पथ की सौगात

नगर पालिका द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इससे पहले आरोग्य पथ और मॉडल रेलवे रोड को तैयार किया गया था। अब प्रगति पथ के उद्घाटन से शहर के सौंदर्यीकरण अभियान को एक और नई पहचान मिली है।

नगर पालिका की इस पहल से दीपावली पर शहरवासियों को एक बेहतर और आकर्षक सार्वजनिक मार्ग की सौगात मिली है।

[wps_visitor_counter]