रामपुर: मामूली कहासुनी में दोस्तों ने ही विष्णु को उतारा मौत के घाट

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • कचहरी के पास मिला था युवक का शव, सिविल लाइंस पुलिस ने चंद घंटों में किया हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता।

रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में युवक विष्णु सैनी की हत्या के मामले में पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा करते हुए उसके ही दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मामूली कहासुनी के बाद दोनों दोस्तों ने मिलकर विष्णु की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीकांत और किशन सैनी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गंगापुर निवासी विष्णु सैनी का शव कचहरी के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। युवक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, श्रीकांत और किशन सैनी मृतक के दोस्त थे और उसके साथ ही रहते थे। मामूली विवाद के बाद दोनों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जो मृतक के साथ ही रहते थे और उन्हीं के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

[wps_visitor_counter]