BDO 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • 3.5 लाख के बिल को पास कराने के नाम पर मांगी थी घूस, नोट गिनते ही दबोचा गया अधिकारी

न्यूज़ डेस्क 

उन्नाव:भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

साइबर ठगों का नया जाल: कमीशन के लालच में बैंक अकाउंट देने वालों पर कानूनी शिकंजा!

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी BDO ने लेबर मद के करीब 3.5 लाख रुपये के बिल को पास करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाया। जैसे ही नोटों की गड्डी अधिकारी के हाथ में पहुंची और वह उसे गिनकर जेब में रखने लगा, टीम ने मौके पर दबिश दे दी।

बताया जा रहा है कि अधिकारी पहले तो टीम को पहचान नहीं पाया और पूछा—“आप लोग कौन?” तभी मौजूद अधिकारियों ने उसका हाथ पकड़ते हुए कार्रवाई की जानकारी दी।

गाजियाबाद में सैक्स रैकेट का बड़ा खुलासा: निर्दोष कसाना पर 25 हजार का इनाम घोषित

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए ले जाया गया है। विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।

यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने के लिए एजेंसियां अब पूरी तरह सक्रिय हैं। सवाल यह है कि आखिर विकास कार्यों के नाम पर कब तक जनता से वसूली होती रहेगी?

पानी में दूध मिलाकर परोसा गया ‘पोषण’, महोबा के स्कूल में सामने आई लापरवाही

Our Visitor

1 0 7 9 0 9
Total Users : 107909
Total views : 131093