पशुओं के टीकाकरण का सत्यापन, पशुपालकों को किया जागरूक

पशुओं के टीकाकरण का सत्यापन, पशुपालकों को किया जागरूक
Author picture

अपर निदेशक ने मिलक और चमरौआ के गांवों का भ्रमण कर परखी टीकाकरण अभियान की जमीनी हकीकत

शाहबाज़ ख़ाँ, जिला संवाददाता
रामपुर। पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की जमीनी स्थिति परखने के लिए अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन विभाग, मुरादाबाद मंडल डॉ. जगदीश प्रसाद ने रामपुर के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने टीकाकरण कार्य का स्थलीय सत्यापन करने के साथ पशुपालकों को पशुओं की देखभाल और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो-2026 में रामपुर इकाई की सक्रिय सहभागिता

चार गांवों में पहुंचकर किया स्थलीय सत्यापन
अपर निदेशक ने विकासखंड मिलक की ग्राम पंचायत मेहतीनगर और मेघानगला तथा चमरौआ क्षेत्र के चिकना और बिजइयां गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लम्पी स्किन डिजीज (LSD), खुरपका-मुंहपका (FMD) और एचएस टीकाकरण समेत पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की स्थिति जानी।
उन्होंने टीकाकरण टीम के रजिस्टरों का मिलान करने के साथ पशुपालकों के घर पहुंचकर पशुओं के टीकाकरण की स्थिति की भी जांच की। अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री बताएं, दिन में 10 घंटे बिजली की आपूर्ति कहां है : सुखबीर बादल

सत्यापन के दौरान टीकाकरण कार्य सुचारु रूप से संचालित पाया गया।
जागरूकता शिविर लगाकर बताए बचाव के उपाय
मेघानगला, चिकना और बिजइयां में जन-जागरूकता शिविर भी आयोजित किए गए। शिविरों में पशुपालकों को लम्पी स्किन डिजीज के लक्षण, बचाव और संक्रमण को फैलने से रोकने के उपायों की जानकारी दी गई।
डॉ. जगदीश प्रसाद ने कहा कि समय पर टीकाकरण, साफ-सफाई और पशुओं की नियमित निगरानी से संक्रामक बीमारियों के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। उन्होंने पशुपालकों से अपनेb पशुओं का समय से टीकाकरण कराने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पशु चिकित्सालय को सूचना देने की अपील की।
उन्होंने बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने, प्रभावित क्षेत्रों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने तथा गांवों में फॉगिंग कराने पर भी जोर दिया।

हिंदी दिवस पर तहसील मिलक में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता गोष्ठी आयोजित

इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत सिंह, डॉ. नौशाद अहमद, टीकाकरण टीम के सदस्य, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।

Author:

[wps_visitor_counter]