ओरिजनल माल है, पीकर देखो…” – SP ऑफिस से 200 मीटर दूर खुलेआम बिक रहा कफ सिरप का नशा, 450 रुपये में मिल रही एक शीशी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • SP ऑफिस के पास नशे का खेल, 450 रुपये में बिक रही कफ सिरप की शीशी
    2. तस्कर का दावा – “ओरिजनल माल है, पीकर देखो”, युवाओं को बना रहा नशे का आदी
    3. पुलिस मुख्यालय से 200 मीटर दूर खुलेआम हो रही अवैध बिक्री

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में नशे के अवैध कारोबार ने पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कफ सिरप का यह धंधा शहर के सबसे संवेदनशील इलाके में, रीवा एसपी कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर खुलेआम चल रहा है। तस्कर न सिर्फ बेखौफ होकर सिरप बेच रहे हैं बल्कि ग्राहकों को लुभाने के लिए कहते हैं— “ओरिजनल माल है, पीकर देखो।”

ईमानदारी की मिसाल: शाहजहांपुर डिपो के परिचालक सुनील कुमार ने लौटाए हजारों रुपये और सामान, इनाम भी ठुकराया

खुलेआम चल रहा नशे का कारोबार

https://www.instagram.com/reel/DVf9CSKE5kz/?igsh=OGloeWZwYm1oc2Q1

स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में कई युवक नियमित रूप से प्रतिबंधित कफ सिरप खरीदते दिखाई देते हैं। यह सिरप सामान्य दवा की दुकानों पर डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलना चाहिए, लेकिन यहां तस्कर इसे खुलेआम बेच रहे हैं। एक शीशी की कीमत करीब 450 रुपये बताई जा रही है।

नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: बोले- नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा, आज करेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन

बताया जा रहा है कि यह सिरप नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है और युवाओं में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। तस्कर ग्राहकों को भरोसा दिलाने के लिए कहते हैं कि माल पूरी तरह “ओरिजनल” है और चाहें तो मौके पर ही चखकर देख सकते हैं।

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: एयर इंडिया ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, फ्री रीशेड्यूलिंग और पूरा रिफंड का विकल्प

पुलिस मुख्यालय के पास ही बेखौफ तस्कर

 

सबसे हैरानी की बात यह है कि यह अवैध बिक्री शहर के पुलिस तंत्र के ठीक सामने हो रही है। रीवा एसपी कार्यालय से इतनी कम दूरी पर चल रहे इस धंधे ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिल्ली कूच की तैयारी में नीतीश! बिहार में नए सीएम को लेकर सियासी घमासान तेज

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संदिग्ध युवकों की भीड़ यहां देखी गई, लेकिन अब तक इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

खाड़ी में फिर भड़की आग: ओमान के पोर्ट सुल्तान कबूस के पास ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत

युवाओं को बना रहा नशे का शिकार

विशेषज्ञों के मुताबिक कफ सिरप में मौजूद कुछ रसायन अधिक मात्रा में लेने पर नशे का असर देते हैं। इसी वजह से यह सिरप अवैध रूप से बेचा जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि इसका लगातार सेवन लत, मानसिक समस्या और स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है।

ईरानी हमले के बाद कतर का बड़ा फैसला: भारत को LNG सप्लाई में भारी कटौती, इंडस्ट्री पर असर शुरू

कार्रवाई की मांग

इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध धंधे पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। यदि पुलिस मुख्यालय के पास ही इस तरह का कारोबार चल रहा है तो शहर के बाकी इलाकों में स्थिति कितनी गंभीर हो सकती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

 

Our Visitor

1 0 7 9 1 4
Total Users : 107914
Total views : 131098